डीके शिवकुमार, सिद्धारमैया और सुरजेवाला सहित कांग्रेस नेता हिरासत में लिए गए, बोम्मई ने कही यह बात

कर्नाटक में कांग्रेस के राज्य प्रमुख डीके शिवकुमार, विपक्ष के नेता सिद्धारमैया और सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला सहित कांग्रेस नेताओं ने शुक्रवार शाम बेंगलुरु में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के खिलाफ ‘PayCM’ के पोस्टर चिपकाए। बाद में उन्हें हिरासत में लिया गया। इस दौरान कर्नाटक एलओपी सिद्धारमैया ने कहा कि हां, यह (‘PayCM’ पोस्टर विरोध) पूरे राज्य में जारी रहेगा। यह कांग्रेस पार्टी द्वारा इस 40% भ्रष्टाचार सरकार के खिलाफ एक अभियान है।

 

कांग्रेस के ‘पेसीएम’ पोस्टर ड्राइव पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कोई भी आरोप सही नहीं है। उन्होंने कोई सबूत नहीं दिया है। यह सब राजनीति से प्रेरित है। मैंने उन्हें सबूत पेश करने की चुनौती दी है। उनके (कांग्रेस) कार्यकाल में कई घोटाले हुए जिनकी जांच की जानी चाहिए।