रायपुर. छग की राजधानी रायपुर में डेंगू का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है. डेंगू के बढ़ते मामले को देखते हुए रायपुर नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है. राजधानी में डेंगू के मरीजों के लिए दो अस्पतालों में 40 बिस्तर आरक्षित कर दिया गया है. जिसमें से 30 बिस्तर जिला अस्पताल और 10 बिस्तर आयुर्वेदिक कॉलेज में हैं.









