Friday, April 3, 2026

डेल्टा और बीटा की तुलना में ओमिक्रॉन से रीइंफेक्शन होने का खतरा ज्यादा, सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट

सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि कोरोना वायरस का ओमिक्रॉन वैरिएंट डेल्टा और बीटा की तुलना में और भी ज्यादा संक्रामक हो सकता है। साथ ही ओमिक्रॉन से रीइंफेक्शन होने का खतरा भी अधिक है। दुनिया भर में ओमिक्रॉन को लेकर अब तक हुई स्टडी से यह बात पता चली है। मंत्रालय ने बताया है कि जो लोग कोविड-19 से रिकवर हो चुके हैं, वो फिर से संक्रमित हो सकते हैं। मालूम हो कि ओमिक्रॉन सिंगापुर में भी दस्तक दे चुका है। रविवार को यहां एक और ओमिक्रॉन संक्रमित मिला।