
रायपुर. पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह का एक अहम पॉलिटिकल बयान सामने आया है. डॉ रमन सिंह ने कहा कि कांग्रेस अगर कहती है कि हम बूथ स्तर तक नहीं जाते हैं और जनता के बीच नहीं जाते हैं. तो बता दूँ कि जनता के बीच जाते-जाते मेरा रंग सांवला हो चुका है. हमारे लोगों का रंग सांवला हो चुका है. पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह के बयान पर सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि रमन सिंह और बीजेपी के नेता 15 साल के बाद सुविधा भोगी हो गए हैं. न जनता के बीच जाना चाहते हैं न जनता से उन्हें कोई सरोकार है. प्रभारी बार-बार छत्तीसगढ़ आती है. हंटर मारने की धमकी देती है. प्रभारी के जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेता दोबारा दुबक कर बैठ जाते हैं. भारतीय जनता पार्टी के नेता निराश और हताश हो चुके हैं. रमन सिंह के इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी की हताशा स्पष्ट रूप से झलक रही है. सरोज पांडे के बयान पर सुशील आनंद ने कहा कि सरोज पांडे जनता द्वारा नकारी गई नेता है. उनकी स्वीकार्यता भारतीय जनता पार्टी में नहीं है. आलाकमान की पसंदीदा होने के कारण राज्यसभा में गई थी. लेकिन छत्तीसगढ़ की जनता ने उन्हें नकार दिया. कार्यकर्ताओं ने भी नकार दिया है. इस प्रकार के ऊल-जुलूल बयान से चर्चा पर बनी रहती हैं. कांग्रेस का एक पार्षद भी भारतीय जनता पार्टी में नहीं जाने वाला. अगर अवसर मिले तो सरोज पांडे स्वयं कांग्रेस में आने की इच्छुक होंगी.










