Tuesday, March 24, 2026

तेंदूपत्ता प्रबंधकों के लिए भी ‘न्याय’ : सीएम बघेल ने की मानदेय बढ़ाने की घोषणा, अब मिलेगा 20 हजार रुपए महीना

रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति प्रबंधकों का मानदेय बढ़ा दिया है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश और वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर की पहल पर वेतन बढ़ाया गया है. बता दें कि इसे लेकर CM भूपेश बघेल ने अपने फेसबुक पेज पर जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति के प्रबंधकों का मासिक पारिश्रमिक 12 हजार 500 रूपए से बढ़ाकर 20 हजार रूपए मासिक किया गया. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू भी हो गया है. छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के प्रबंध संचालक संजय शुक्ला ने बताया कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है. मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति के प्रबंधकों के मासिक पारिश्रमिक में वृद्धि की गई है.