Thursday, April 16, 2026

तेंदूपत्ता बोनस घोटाला: सुकमा जिले में ACB-EOW की बड़ी कार्रवाई, लगातार दूसरे दिन छापेमारी जारी, DFO अशोक पटेल हुए सस्पेंड, पूर्व विधायक समेत कई अधिकारियों के ठिकानों पर रेड

सुकमा, 11 अप्रैल 2025 – तेंदूपत्ता बोनस राशि में हुए बड़े भ्रष्टाचार के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) और आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा (EOW) की संयुक्त टीम ने सुकमा जिले में शुक्रवार को फॉरेस्ट कर्मियों और तेंदूपत्ता प्रबंधकों के 8 ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की।

यह छापेमारी सुकमा, दोरनापाल, कोंटा सहित कुल 4 स्थानों पर चल रही है, जहां वन विभाग से जुड़े कर्मचारियों और अधिकारियों के आवास एवं अन्य ठिकानों की गहन तलाशी ली जा रही है।