तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, ट्रक के नीचे आने से मां-बेटी की मौत

भिलाई में मां-बेटी की मौत, सड़क हादसे का शिकारदुर्ग जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में मां और उसकी दो साल की बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सिरसा गेट चौक के पास गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे हुई।

जानकारी के अनुसार राकेश दुबे अपनी पत्नी आरती दुबे और दो साल की बेटी सोना दुबे के साथ बाइक से रायपुर से भिलाई लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मां-बेटी सड़क पर गिर गईं और उसी समय गुजर रहे ट्रक के नीचे आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में बाइक चला रहे राकेश दुबे को हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामला दर्ज कर लिया है। फरार कार चालक की तलाश जारी है।