Thursday, March 12, 2026

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो युवक गंभीर

अजगरबहार–कोसगई गांव मार्ग पर ग्राम धनगांव के कोसम नाला के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक CG-10-BX-7583 अजगरबहार की ओर से आ रही थी। इसी दौरान सामने से जा रही बाइक को उसने जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। दुर्घटना होते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

पुलिस द्वारा फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है तथा आसपास के क्षेत्रों में नाकाबंदी कर पूछताछ भी की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।