हैदराबाद। Telangana में शनिवार को कुल 130 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया, जिनमें से 125 नक्सली Chhattisgarh के बताए जा रहे हैं। आत्मसमर्पण कार्यक्रम Hyderabad के बंजारा हिल्स स्थित ICCC Centre में आयोजित किया गया, जहां A. Revanth Reddy भी मौजूद रहे।
आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली अपने साथ बड़ी मात्रा में हथियार लेकर पहुंचे, जिनमें इंसास राइफल, बीजीएल और अन्य हथियार शामिल हैं। इन हथियारों की अनुमानित कीमत करोड़ों रुपए बताई जा रही है।
सरकार की पुनर्वास नीति के तहत मुख्यधारा में लौटने वाले इन नक्सलियों को कुल 4 करोड़ 18 लाख रुपए की सहायता दी जाएगी। सरेंडर करने वालों में नक्सली संगठन के प्रमुख सदस्य भी शामिल हैं, जिनमें हाल ही में आत्मसमर्पण कर चुके माओवादी चीफ देवजी की PLGA कमांडर टीम के सदस्य भी बताए जा रहे हैं।
इधर Amit Shah द्वारा नक्सलियों को दी गई समयसीमा में अब 24 दिन शेष हैं। वहीं Sundarraj P के अनुसार पिछले छह महीनों में बस्तर रेंज में 1300 से अधिक नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं।








