Thursday, July 2, 2026

दंतेश्वरी मंदिर में एक दिन पहले मनाया जाता है रक्षाबंधन का पर्व

आज देश भर में धुमधाम के साथ मनाया जाएगा भाई बहन का पर्व रक्षाबंधन। जिसकी तैयारियां भी जोर शोर से चल रही है। त्यौहार के मद्देनजर बाजारों में रंग बिरंगी राखियों का आकर्षक स्टॉल भी लग गया है,पर दंतेवाड़ा में माई जी के मंदिर में रक्षाबंधन के त्योहार एक दिन पहले मनाया जाता है।

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी त्यौहार से एक दिन पूर्व मां दंतेश्वरी देवी के मंदिर में राखी तिहार परंपरानुसार मनाया जाएगा। टेंपल कमेटी के लोगो ने बताया बुधवार शाम को मनाया जाएगा राखी का त्योहार, बता दें कि कोई भी तीज त्यौहार तिथि से एक दिन पूर्व माईजी के मंदिर में पहले त्यौहार की रस्म अदायगी की जाती है उसके अगले दिन ही क्षेत्र की जनता त्योहार मनाते हैं। राखी तिहार के मद्देनजर मां दंतेश्वरी के मंदिर में हमेशा की तरह इस बार भी कच्चे सूत से राखी तैयार की जा रही है।

ज्ञात हो कि कतियारास का मादरी परिवार जो माता का सेवादार है वह सदियों से माईजी के लिए कच्चे सूत से राखी तैयार करने का कार्य करता आ रहा है। इसी के मद्दे नजर इस राखी पर्व पर भी माईजी को राखी बांधने की परंपरा का निवर्हन किया जाएगा जिसके लिए माईजी के सेवादार मादरी, भंडारी, राउत एवं तुडपा परिवार द्वारा माईजी के मंदिर प्रांगण में कच्चे सूत से राखी तैयार की जा रही है।