कवर्धा। जिले के पांडातराई थाना क्षेत्र के जंगलपुर गांव में एक दंपति द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान रामलाल चंद्रवंशी और रीना चंद्रवंशी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, दोनों का शव उनके घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
बताया जा रहा है कि दोनों पहले से शादीशुदा थे और करीब चार साल पहले घर से भागकर विवाह किया था। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।








