दर्री मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री ने जोगेश लांबा जी से की सौजन्य भेंट, व्यक्त किया आभार

कोरबा/दर्री। भारतीय जनता पार्टी मंडल दर्री के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष मनोज लहरे एवं महामंत्री अंजय अग्रवाल ने पूर्व महापौर एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आदरणीय श्री जोगेश लांबा से सौजन्य मुलाकात कर आभार प्रकट किया। उन्होंने ट्रांसपोर्ट नगर स्थित उनके कार्यालय पहुंचकर संगठन में दायित्व सौंपे जाने पर अपने मनोभाव व्यक्त किए।

इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरे उतरने का प्रयास करेंगे। श्री जोगेश लांबा ने भी दोनों नवप्रतिष्ठित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए पार्टी की रीति-नीति पर कार्य करते हुए संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर निवर्तमान मंडल अध्यक्ष श्री ईश्वर प्रसाद साहू, पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व एल्डरमैन तुलसी प्रसाद ठाकुर, निवर्तमान मंडल उपाध्यक्ष राज जयसवाल, मंडल उपाध्यक्ष आशीष पांडेय, मंडल मंत्री विजय मिरी एवं पार्षद जनक सिंह राजपूत उपस्थित रहे।