Wednesday, September 30, 2026

दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली पलटी, 4 की मौत… 20 घायल

मैनपुरी : मैनपुरी में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से एक बालिका सहित चार लोगों की मौत हो गई. इस घटना में लगभग बीस लोग से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. ये सभी लोग मैनपुरी के शीतला माता मंदिर से फिरोजाबाद लौट रहे थे. फिरोजाबाद जिले के थाना जसराना के गांव खडीत मिलावटी के रहने वाले श्रद्धालु मैनपुरी शहर के प्राचीन शीतला देवी पर नेजा चढ़ाने आये थे. मंदिर से नेजा चढ़ाकर वापस गांव लौट रहे थे कि तभी अचानक थाना औंछा क्षेत्र के ग्राम नगला हार के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में 10 वर्षीय गरिमा, 16 वर्षीय रागिनी, 35 वर्षीय मालती और 65 वर्षीय वृद्धा गीता देवी की मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए गया है. इस दुर्घटना का कारण घायल हुए लोग तेज रफ्तार बता रहे है.

अयोध्या में मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. यहां नेशनल हाईवे 27 पर ओवरटेक करते समय एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर पलट गई. इस हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बस में सवार करीब 20 यात्री जख्मी हो गए हैं. इनमें से 10 की हालत गंभीर हैं. घायल यात्रियों को अयोध्या के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गंभीर यात्रियों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा रहा है. बस में करीब 35 लोग सवार थे.