Sunday, August 23, 2026

दिल्ली में आया मंकीपॉक्स का तीसरा मामला, नाइजीरियाई शख्स निकला पॉजिटिव

देश में मंकीपॉक्स का ग्राफ धीरे-धीरे बढ़ने लगा है. इसी कड़ी में राजधानी दिल्ली में मंकीपॉक्स का तीसरा मामला सामने आया है. न्यूज एजेंसी से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में रह रहा एक नाइजीरियाई नागरिक मंकीपॉक्स से संक्रमित पाया गया है. न्यूज एजेंसी एएनआई ने आधिकारिक सूत्रों के आधार पर कहा है कि ये दिल्ली का तीसरा मंकीपॉक्स का मामला है. इससे पहले दो और मामले सामने आ चुके हैं. बताया जा रहा है कि भारत में मंकीपॉक्स से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर सात हो गई है.