Wednesday, March 25, 2026

दिल दहला देने वाली घटना: पिता ने डेढ़ साल के मासूम की ईंट से मारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां घरेलू विवाद के चलते एक पिता ने अपने ही डेढ़ वर्षीय मासूम बेटे की ईंट से मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

खंडहर मकान में दिया वारदात को अंजाम

मिली जानकारी के अनुसार, 25 मार्च 2026 की सुबह करीब 10:30 बजे आरोपी शिवाजी निषाद (35 वर्ष) निवासी हिर्री केवट मोहल्ला अपने बेटे अनुराग को गोद में लेकर एक खंडहर मकान की ओर गया। पीछे-पीछे गई परिजनों ने देखा कि आरोपी ईंट के टुकड़े से बच्चे के सिर पर लगातार वार कर रहा था।

जब बच्चे की दादी सीता बाई निषाद ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपी ने उनके सिर पर भी ईंट से हमला कर दिया।

इलाज के दौरान रास्ते में हुई मासूम की मौत

परिजनों ने घायल बच्चे को आरोपी के कब्जे से छुड़ाकर इलाज के लिए ले जाना चाहा, लेकिन रास्ते में ही मासूम अनुराग ने दम तोड़ दिया। घटना से परिवार में मातम पसर गया।

हत्या का मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

घटना की रिपोर्ट पर थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 132/2026 के तहत धारा 103(1) और 115(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।