Saturday, April 11, 2026

दिवाली के पहले खाद्य विभाग एक्शन मोड़ पर, फेंक दिया हजारों रुपए का खाद्य तेल

कोरबा। जिला खाद्य व औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने टीपी नगर स्थित सत्यम बेकर्स से केक का नमूना लिया, जहां खराब तेल और एक्सपायरी पाए गए खाद्य पदार्थों को मौके पर ही नष्ट कराया। इसी तरह चैतमा स्थित कन्हैया होटल से कलाकंद का नमूना लिया।

पोड़ी से हरि होटल और स्वीट्स से बूंदी लड्डू, नया बस स्टैंड स्थित राज स्वीट्स से पेड़ा, टर्निंग पाइंट से बेसन लड्डू का नमूना जांच के लिए लिया। खाद्य अधिकारी देवांगन ने बताया कि गुरुवार को कोरबा शहर के निहारिका क्षेत्र स्थित फर्म संतोष डेयरी से बेसन लड्डू का नमूना जांच के लिए लिया है। वहीं हरियाणा स्वीट्स में जांच में खराब पाए गए तेल को मौके पर ही नष्ट कराया। लक्ष्मी डेयरी, न्यू मधु स्वीट्स, गणेश डेयरी, राहुल डेयरी की भी जांच कर निर्देश दिए गए।