Saturday, April 18, 2026

दिव्यांग की देशभक्ति को सैल्यूट, देखिए कैसे खुद को तिरंगे की तरह लहराया-VIDEO

आजादी के 75वें साल पूरे होने पर देश में ‘आजादी का अमृत महोत्सव‘ मनाया जा रहा है. जिसके तहत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चल रहा है. सोशल मीडिया पर इन दिनों आजादी का अमृत महोत्सव मनाते हुए वीडियोज की बाढ़-सी आ गई है, जिन्हें देखकर आपका भी जोश दोगुना हो जाएगा. फिलहाल, एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर न केवल आपका सिर गर्व से ऊंचा हो जाएगा, बल्कि आप भावुक भी हो जाएंगे. दरअसल, वायरल क्लिप में एक दिव्यांग को झंडे के डंडे पर खुद को तिरंगे की तरह लहराते हुए देखा जा सकता है. सोशल मीडिया यूजर्स इस दिव्यांग की देशभक्ति को सलाम कर रहे हैं.

आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर एक दिव्यांग के वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींचा है. वायरल क्लिप में दिव्यांग अपनी देशभक्ति को अलग ही लेवल पर ले जाते हुए दिखाई दे रहा है. यकीन मानिए, इस वीडियो को देखने के बाद आप भी उसके जज्बे को सैल्यूट करेंगे. वीडियो में देखा जा सकता है कि दिव्यांग ने तिरंगे जैसी टीशर्ट पहनी हुई है. वह एक पोल पर चढ़ता हुआ नजर आता है. अगले ही पल ये दिव्यांग जो कुछ भी करता है, उसे देखकर आपका जोश भी हाई हो जाएगा. ये शख्स पोल पर खुद को तिरंगे की तरह लहराते हुए नजर आता है. ये वीडियो हर किसी के दिल को छू गया है.