Monday, October 26, 2026

दीपका में 18 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, फंदे पर लटकती मिली लाश

दीपका। दीपका कॉलोनी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 18 वर्षीय युवक की लाश फंदे पर लटकती हुई पाई गई। युवक का नाम अविनाश खलको था, जो दीपका कॉलोनी के एक मकान में अपने परिवार के साथ रहता था। इस मामले में पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है, और घटनास्थल पर रोजनामचा दर्ज होने की संभावना जताई जा रही है।