Sunday, April 5, 2026

दुर्ग: आधुनिकता की अंधी दौड़ में शर्मसार हुई नैतिकता; स्कूल ड्रेस में छात्रा की अश्लील हरकत का वीडियो वायरल

स्कूली छात्रा सरेआम लड़के के साथ कर रही थी अश्लील हरकत, वीडियो वायरलदुर्ग। जिले में एक स्कूली छात्रा से जुड़ा आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है, वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, यह मामला दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में एक स्कूली छात्रा यूनिफॉर्म में एक युवक के साथ सड़क किनारे बाउंड्रीवाल पर बैठी नजर आ रही है। दोनों द्वारा आपत्तिजनक हरकत किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, छात्रा और युवक ने अपने चेहरे को कपड़े से ढक रखा है।

बताया जा रहा है कि छात्रा पास के ही एक सरकारी स्कूल में पढ़ाई करती है। वह घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी, लेकिन स्कूल न जाकर युवक के साथ संदिग्ध स्थिति में दिखाई दी। इस दौरान किसी राहगीर ने पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

घटना की जानकारी मिलने पर राहगीरों ने तत्काल डायल 112 को सूचना दी, लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही दोनों वहां से फरार हो गए।

फिलहाल मोहन नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है और वीडियो की सत्यता की पुष्टि के साथ संबंधित लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।