knn24news/ कोरबा। कल कुसमुंडा मार्ग पर एक कोयला कामगार घर वापस लौटते समय एक वाहन की चपेट में आ गया था। कोयला कामगारों के आने-जाने के लिए एक अलग मार्ग बनाया गया था लेकिन कोरोना बीमारी को देखते हुए इस मार्ग को बंद कर दिया गया है। कोयला कामगार मुख्य मार्ग से आना-जाना कर रहे हैं। कल की दुर्घटना के बाद कोरबा से कुसमुंडा जाने वाले कामगार काफी भयभीत हो गए हैं। मानिकपुर व केंद्रीय कर्मशाला कोरबा पूर्व के 250 कामगारों को कुसमुंडा भेजा गया है। उनके लिए सर्वमंगला मंदिर चौक से अलग मार्ग मनाया गया है। मार्ग बंद होने के कारण इस क्षेत्र से जाने वाले कामगार राजू सोनी, सुगना बर्मन, सावन बंजारे का कहना है कि इस मामले को काफी गंभीरता से लिया गया है। एसईसीएल प्रबंधन के पास जाकर मामले की शिकायत करते हुए मार्ग खोलने को कहा जाएगा।
