Sunday, September 27, 2026

देह व्यापार के मामले में कोरबा में पकड़ा गया आरोपी

सरकंडा इलाके में ब्यूटी पार्लर की आड़ में देह व्यापार कराने वाले गिरोह के फरार सदस्य को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। कोरबा निवासी राजेश वैष्णव को पुलिस ने बिलासपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। इस मामले में पहले ही उसकी पत्नी व बेटी गिरफ्तार हो चुकी है।

दरअसल, पिछले महीने सरकंडा क्षेत्र में की रहने वाली महिला और उसकी बेटी को रायगढ़ की रहने वाली युवती से जबरदस्ती देहव्यापार कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। युवती की पहचान इनसे 6 महीने पहले सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। युवती ने इन्हें बताया था की उसे नौकरी की जरूरत है। तब दोनों मां-बेटी ने उसे ब्यूटी पार्लर में नौकरी दिलाने की बात कहकर बिलासपुर बुला लिया था। इसी दौरान लॉकडाउन के चलते जब ब्यूटी पार्लर बंद हो गया तो दोनों मां बेटी उस युवती पर देह व्यापार के लिए जोर डालने लगे। उससे देह व्यापार कराने के बावजूद उसे पैसे भी नहीं दिए जाते थे। साथ ही उसके साथ मारपीट भी की जाती थी।