Sunday, August 16, 2026

दो लुटेरी दुल्हनों ने सगे भाइयों से की शादी, गहने-नगदी समेत पूरे घर पर कर दिया हाथ साफ

ग्वाल‍ियर। दो बहनों ने शादी के बाद ससुराल की लाखों के गहनों पर हाथ साफ कर दिया है। उज्जैन की रहने वाली दो युवतियों ने 3 महीने पहले ग्वालियर के कपड़ा व्यवसायी दो भाइयों से शादी की थी। तकरीबन दो महीने बाद दोनों युवतियां ससुराल से से 8 लाख रु के गहने और 7 लाख रु लेकर फरार हो गईं है।

पीड़ितों ने ग्वालियर के बिलौआ थाना में दोनों बहनों, उनके भाई संदीप मित्तल, रिश्ता कराने में बडी़ भूमिका निभाने वाले व्यक्ति समेत 6 लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई है। दोनों युवतियों ने शादी के समय बताया गया था, वे सगी बहनें हैं, उनके माता-पिता की मौत हो चुकी है। इस वजह से वे शादी का खर्च उठाने में सक्षम नहीं हैं। शादी के खर्चे के नाम पर आरोपी युवतियों ने 7 लाख रु भी लिए थे। जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दरअसल आरोपी युवतियों पहले ही शादी हो चुकी है,एक दुल्हन का पहले से ही एक बेटा है। दोनों
के खिलाफ उज्जैन में धोखाधड़ी की एफआईआर पहले से ही दर्ज है।

दरअसल पीड़ित नागेन्द्र जैन कपड़ा का व्यवसाय करते हैं। दिसंबर 2020 में उन्होंने छोटे भाइयों दीपक जैन और सुमित जैन की शादी उज्जैन निवासी नंदनी मित्तल व रिंकी मित्तल से की थी। रिश्ता तय करते समय दोनों लड़कियों का भाई संदीप मित्तल भी मौजूद था। शादी के बाद आरोपी युवती नंदनी और रिंकी करीब 15 से 20 दिन तक ससुराल रहीं। बाद में दोनों युवतियां मायके चली गईं।