Saturday, October 10, 2026

द्रोपदी मुर्मू के नामांकन दाखिले में प्रस्तावक बने कोरबा के रामपुर विधायक ननकीराम कंवर

कोरबा । भाजपा की तरफ से राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रोपति मुर्मू के नामांकन दाखिले में छत्तीसगढ़ के कद्दावर आदिवासी नेता पूर्व गृहमंत्री मौजूदा रामपुर विधायक ननकीराम कंवर प्रस्तावक बने। केंद्रीय नेतृत्व ने श्री कंवर को प्रस्तावक छत्तीसगढ़ को भी सम्मान बरती ।

24 जून को राष्ट्रपति भवन के पार्लियामेंट भवन में दोपहर 12 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से श्रीं कंवर ने भेंट किया। तदोपरांत द् राष्ट्रपति उम्मीदवार के साथ पैदल मार्च करते हुए नामांकन दाखिल किया। श्री कंवर रात में राष्ट्रपति भवन में आयोजित विशेष भोज में भी शामिल हुए।गौरतलब हो कि बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व ने द्रोपति मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। लोकप्रिय प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू के राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित होने के पूरे आसार हैं।