Friday, March 27, 2026

धन वापसी को सवा तीन लाख से अधिक अर्जिया, आज आवेदन की आखिरी तारीख

रायपुर यपुर में चिटफंड घोटाले से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। अब तक रायपुर में तीन लाख 29 हजार 758 अर्जियां आ चुकी हैं। इनमें अकेले रायपुर तहसील में एक लाख 94 हजार 873 अर्जियां आई हैं। प्रशासन ने आवेदकों से लेकर आवेदन तो जमा कर लिए हैं, लेकिन इस बार किसी भी आवेदक से बैंक अकाउंट नंबर नहीं लिया गया है।

वहीं, अभी आवेदनों को छांटने में ही एक महीने से ज्यादा का वक्त लग सकता है। लॉकडाउन शिथिल होने के कुछ दिनों बाद ही प्रदेश में एक बार फिर चिटफंड निवेशकों को सरकार ने रकम वापसी का सपना दिखाया है। रायपुर एसडीएम प्रणव सिंह ने बताया कि सभी अर्जियों की स्क्रूटनी का काम जारी है। सरकार के दिशा-निर्देश के आधार पर प्रशासन काम कर रहा है।