देश में कोरोना केस तेजी से बढ़ रहे हैं। लगातार दूसरे दिन देश में नए मामलों की संख्या 8000 के पार पहुंच गई है। शनिवार को 8,582 नए मामलों की पुष्टि हुई है, वहीं 1 मौत दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा 2,922 केस महाराष्ट्र में दर्ज किए गए हैं। केरल में 2,471 और दिल्ली में 795 केस मिले। देश में एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 43,128 रही।
शनिवार को देश में कुल 3.16 लाख कोविड टेस्ट किए गए। वहीं, डेली पॉजिटिविटी रेट 2.71% दर्ज किया गया और वीकली पॉजिटिविटी रेट 2.02% दर्ज किया गया। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में 4.32 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं।











