

जांजगीर। छत्तीसगढ़ के मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल ने जांजगीर-चांपा विधानसभा क्षेत्र से विधायक नारायण चंदेल को अपना नया नेता चुना है. बीजेपी की विधायक दल की बैठक में फैसला लिया गया था. इसी के साथ विपक्ष में बीजेपी सबसे बड़ा दल होने के नाते उसके नेता चंदेल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी होंगे।
इसके साथ नारायण चंदेल को बधाई देने का तांता लग गया। इसी कड़ी में कोरबा जिले के भाजपा नेता भी नेेता प्रतिपक्ष को बधाई देने उनके निवास पर पहुंचे। पुष्प गुच्छ देकर उन्होने नारायण चंदेल को उनकी उपलब्धी के लिए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता केदारनाथ अग्रवाल,पूर्व संसदीय सचिव लखन लाल देवांगन, पूर्व महापौर जोगेश लांबा,गोपाल मोदी सहित अन्य शामिल थे।











