बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों और सुरक्षा बल के जवानों के बीच मुठभेड़ हो गई। सूत्रों के मुताबिक इस मुठभेड़ में झीरम मास्टर माइंड हिड़मा की कंपनी से जवानों का सामना हुआ है। दोनों तरफ से धुआंधार फायरिंग की जा रही है। नक्सलियों और जवानों के बीच घमासान जारी है। जानकारी के मुताबिक तरेम थाना क्षेत्र के टेकुलगुडम में मुठभेड़ हुई है। सीआरसी की 2 कंपनियों के साथ हिड़मा की भी मौजूदगी है। मुठभेड़ में कोबराए डीआरजीए एसटीएफए सीआरपीएफ के जवानों का सामना नक्सलियों के मिलिट्री प्लाटून से हुई है। मुठभेड़ में 1 महिला नक्सली की लाश बरामद किये जाने की खबरें हैं। वहीं 5 जवानों के शहादत की होने की भी खबरें हैं। इसके अलावा जवानों को बड़े नुकसान की बात कही जा रही है। घटना स्थल के लिए 9 एम्बुलेंस भेजे गए हैं। इसके अलावा दो डप्.17 हेलीकाप्टर बीजापुर पहुंच चुके हैं और घटना स्थल से तररेम थाना के लिए जवान रवाना हो चुके हैं। ैज्थ्ए क्त्ळए ब्त्च्थ् और कोबरा के करीब 400 जवान एंटी नक्सल आपरेशन पर निकले थे। घटनास्थल के लिए बैकअप पार्टी को रवाना कर दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटना पर नज़र बनाये हुए हैं।