Thursday, August 27, 2026

नगर निगम की बदहाल सड़कों, जलभराव एवं जनसमस्याओं को लेकर युवा कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन

कोसाबाड़ी। नगर निगम क्षेत्र में बदहाल सड़कों, जलभराव, नालियों की समस्या, साफ-सफाई सहित विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर लोकसभा युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्याम नारायण सोनी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने नगर निगम कार्यालय का घेराव करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को आम आदमी पार्टी (आप) ने भी समर्थन दिया।
पूर्व में की गई घोषणा के अनुरूप सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता एवं नागरिक कोसाबाड़ी में एकत्रित होकर नगर निगम कार्यालय का घेराव करने के लिए रवाना हुए। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने रास्ते में बैरिकेडिंग की। इस दौरान एनएसयूआई एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर रस्साकशी हुई, जिसके चलते मौके पर काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए श्याम नारायण सोनी ने कहा कि नगर निगम के महापौर, शहर विधायक एवं मंत्री जनता की मूलभूत समस्याओं के प्रति पूरी तरह असंवेदनशील हो चुके हैं। क्षेत्र की जनता ने जिस विश्वास और भरोसे के साथ जनप्रतिनिधियों को चुना था, उस विश्वास को तथाकथित ‘ट्रिपल इंजन सरकार’ ने पूरी तरह खंडित कर दिया है।
उन्होंने कहा कि अच्छी सड़क, बेहतर नाली व्यवस्था, जलभराव से मुक्ति और साफ-सफाई आम नागरिकों का अधिकार है। जनता को इन मूलभूत सुविधाओं से वंचित नहीं किया जा सकता। नगर निगम नागरिकों से विभिन्न मदों में टैक्स वसूल करता है, इसलिए शहरवासियों को सुरक्षित एवं बेहतर सड़क उपलब्ध कराना निगम का दायित्व है।
श्याम नारायण सोनी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि खराब सड़कों के कारण किसी नागरिक की दुर्घटना में मृत्यु होती है, तो नगर निगम से नियमानुसार मुआवजे (कंपनसेशन) की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता की जान से खिलवाड़ किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सड़क, नाली, जलभराव एवं सफाई जैसी मूलभूत समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।
प्रदर्शन में प्रमुख रूप से उपस्थित
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर अभय तिवारी, प्रदेश युवा कांग्रेस महामंत्री शहजाद आलम, बाकी मोगरा नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास, एनएसयूआई शहर अध्यक्ष दीपक कुमार वर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष मनमोहन राठौर, आनंद सिंह, लहन सिंह, आजाद बक्स, नियाज खान, सोमराज पूर्व पार्षद सीताराम चौहान, अंकित श्रीवास्तव, अदनान मेमन, शैलेंद्र कुर्रे, संजय कुमार, दीपक दास महंत, प्रहलाद साहू, अविनाश केसरवानी, मोनू ठाकुर, दिवाकर राजपूत, मयंक अग्रवाल, अनिकेत यादव, संजय पटेल, प्रियांशु सिंह, आकाश राज, पंकज सोनी, जितेंद्र राठौर, रवि कुमार सोनी, दीपचंद केसरवानी, अनिल खूंटे, मोहम्मद अजहरूद्दीन, रिहान, मोहम्मद इमरान, शिवनंदन कुजूर, विनोद उरे, रमेश दास महंत, योगेश अग्रवाल, नौशाद खान, द्वारिका देवांगन, दीपेश यादव, कमलेश प्रजापति, सलमान कुरैशी, यशवर्धन, दिलेश्वर यादव, रजनी पटेल, निखिल सूर्यवंशी, अल्तमस खान, साजिद खान, जुनैद, समीर खान, मुकेश पटेल, अभिषेक कंवर,नफीस मेमन, बंटी श्रीवास, ग्रेडिंग ग्वालियर, बाबा अजीज, कुलदीप राठौर उत्तम प्रजापति, सलीम खान, मितेश साहू, नाटू एवं विनय गुप्ता सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस, एनएसयूआई एवं समर्थक मौजूद रहे।