Friday, April 3, 2026

नदी में मछली पकड़ने गया था युवक, जाल में फंसकर तेज बहाव में बह गया; रात तक नहीं लौटा तो परिजन ढूंढने निकले, सुबह मिला शव

छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। युवक मछली पकड़ने के लिए शुक्रवार को गया था। जब रात तक नहीं लौटा तो परिजन उसे तलाश करने निकले। अगले दिन शनिवार सुबह युवक का शव नदी से बरामद कर लिया गया। बताया जा रहा है कि मछली पकड़ने के जाल में युवक फंस गया था और नदी के तेज बहाव में बह गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मामला सिहावा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, बिड़गुड़ी हर्रापारा निवासी प्रकाश कुंजाम (20) पुत्र यशवंत कुंजाम शुक्रवार को मछली पकड़ने के लिए गांवच बोकराकट्‌टा के पास नदी पर गया था। इसके बाद जब वह देर रात तक नहीं लौटा तो परिजन तलाश करने के लिए निकले, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। अगले दिन शनिवार तड़के नदी में शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया गया।