Tuesday, April 14, 2026

नराईबोध के ग्रामीणों का हल्लाबोल: पुनर्वास और रोजगार की मांग पर भठोरा फेस ठप, अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

गेवरा/कोरबा। कोरबा के गेवरा क्षेत्र अंतर्गत नराईबोध के ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पुनर्वास और रोजगार की मांग को लेकर ग्रामीणों ने भठोरा फेस का काम पूरी तरह ठप कर दिया, जिससे खनन कार्य प्रभावित हुआ है।

ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से वे विस्थापन की समस्या झेल रहे हैं, लेकिन अब तक न तो उन्हें समुचित पुनर्वास मिला है और न ही रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं। बार-बार प्रशासन और प्रबंधन को ज्ञापन देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने आंदोलन का रास्ता अपनाया है।

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुटे और नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर अड़े रहे। उनका कहना है कि जब तक पुनर्वास और रोजगार की मांग पूरी नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया, तो वे अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करेंगे।

इस विरोध के चलते भठोरा फेस में कामकाज पूरी तरह ठप हो गया है, जिससे उत्पादन पर भी असर पड़ने की संभावना है।

प्रशासन और कंपनी प्रबंधन की ओर से फिलहाल ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन अभी तक कोई सहमति नहीं बन पाई है। स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।