Friday, March 27, 2026

नशीली दवाओं पर बड़ी कार्रवाई: खिलौने के बॉक्स में छुपाकर सप्लाई, 676 नाइट्राजेपाम टैबलेट जब्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नॉर्थ जोन पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 676 नग प्रतिबंधित नशीली टैबलेट नाइट्राजेपाम जब्त की है। आरोपी पुलिस से बचने के लिए इन टैबलेट्स को खिलौने के बॉक्स में छुपाकर सप्लाई कर रहे थे। मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है।

 मुखबिर की सूचना पर पुलिस की रेड

पुलिस को 21 मार्च को सूचना मिली थी कि कलिंग नगर स्थित CSEB मैदान के पास दो युवक दोपहिया वाहन में प्रतिबंधित नशीली दवाएं लेकर ग्राहक तलाश रहे हैं।
सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम और सहायक पुलिस आयुक्त पूर्णिमा लामा ने कार्रवाई के निर्देश दिए।

 मौके पर दबिश, दो आरोपी गिरफ्तार

थाना प्रभारी की अगुवाई में पुलिस टीम ने मौके पर रेड मारकर मुखबिर के बताए हुलिए के आधार पर दो युवकों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम सिद्धू बाघ और रोहित कुमार बताए, जो रायपुर के ही निवासी हैं।