शनिवार की शाम शहर के ट्रांसपाेर्टनगर मार्ग पर कार में हुल्लड़बाजी करते हुए 4 युवक घुम रहे थे। गायत्री मंदिर के पास उन्हाेंने कार से पुलिस के बेरिकेड्स काे ठाेकर मारकर ताेड़ दिया। पुलिस ने पीछा कर कार राेकते हुए उक्त युवकाें काे पकड़ा, जाे पुलिस कर्मियाें पर ही राैब दिखाते हुए विवाद कर रहे थे।
पुलिस ने मामले में आबकारी एक्ट के साथ ही माेटर व्हीकल एक्ट का केस बनाया है। सीएसईबी चाैकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि शनिवार की शाम ट्रांसपाेर्टनगर की ओर से तेजरफ्तार कार सीजी-12-एपी-3187 सीएसईबी चाैक की ओर आ रही थी, जिसमें 4 युवक बैठे थे जाे शराब के नशे में धुत्त थे, और हुल्लड़बाजी करते हुए चल रहे थे। सीएसईबी चाैक से पहले गायत्री मंदिर के पास उन्हाेंने सड़क सुरक्षा के लिए लगाए गए पुलिस बेरिकेड्स काे कार से ठाेकर मारकर ताेड़ दिया। सीएसईबी चाैकी के बाहर खड़े पुलिस कर्मियाें ने घटना काे देखकर कार काे राेकने की काेशिश की।
पर कार सवार लाेग हल्ला करते हुए भागने लगे। पुलिस कर्मियाें ने पीछा कर बुधवारी बाजार के पास डीएसपीएम प्लांट गेट के पास कार राेक लिया। कार बालकाेनगर निवासी विवेक सिंह 26 वर्ष चला रहा था। उसके साथ नगर के संदीप सिंह 32 वर्ष, नरेन्द्र साहू 32 वर्ष व आयु कुरैशी 28 वर्ष सवार थे, जाे नशे में थे। कार में शराब की भरी बाेतल भी थी। उन्हें समझाइश देकर चाैकी चलने की बात कही गई। इस दाैरान नशे में युवक उग्र हाेकर पुलिस कर्मियाें से राैब दिखाने लगे। पुलिस कर्मियाें से विवाद भी करने लगे। तब उन्हें कड़ाई के साथ पकड़कर पुलिस चाैकी लाया गया। एल्काेमीटर से टेस्ट करने पर वे निर्धारित मात्रा से ज्यादा शराब सेवन करना पाया।







