रायपुर। राजधानी के महावीर नगर में नशेड़ी तलवारबाज ने दिनदहाड़े घर में घुसकर तोड़-फोड़ करते हुए जमकर उत्पात मचाया. घटना के वक्त घर में अकेली मां अपने नाबालिग बच्चे के साथ थी. बदमाश के उत्पात मचाते सीसीटीवी वीडियो फुटेज वायरल हुआ है. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के मुताबिक, 19 नवंबर को प्रकाश पर्व के दौरान महावीर नगर गुरुद्वारा के पास रणजीत सिंह उर्फ राणा ने अपनी एक्टिवा को नाबालिग बच्चे के ऊपर चढ़ा दिया था. इस दौरान बहस कर बदमाश नशेड़ी ने नाबालिग को गंदी-गंदी गाली बकते हुए पकड़ लिया था. गुरुद्वारे के बाहर खड़े कुछ लोगों ने मामले को शांत कराते हुए रणजीत सिंह को समझाकर घर भेज दिया था.








