निगम कोरबा के अधिकारियों द्वारा व्यापारियों के साथ दादागिरी


कोरबा: कल दिनांक 20 मई 2021 को नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा कोरबा की दुकाने खोलने हेतु एक आदेश जारी किया गया है।

जिसमें स्पष्ट लिखा गया है कि एकल शोरूम से तात्पर्य है कि ऐसे कंपनी के अधिकृत शोरूम जो किसी बाजार/मॉल या सिविक सेंटर में अन्य अनेक दुकानों के बीच स्थापित ना होकर स्वतंत्र रूप से अलग गैर संलग्न भवन में संचालित हो।
पर आज देखा गया कि नगर पालिक निगम कोरबा के कुछ अधिकारी घूम-घूम कर सभी शोरूम को बंद करा रहे थे। पूछने पर यह कह रहे थे कि यह नियम शहर से बाहर के लिए है जबकि पारित आदेश में ऐसा कुछ नहीं लिखा है। इससे यह स्पष्ट होता है कि नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा अपने ही पारित आदेशों का उल्लंघन किया जा रहा है और व्यापारियों को इससे काफी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
शहर के व्यापारियों द्वारा यह देखा जा रहा है की लगातार आदेश पर आदेश जारी हो रहे हैं। जिससे शहर के व्यापारीगण भ्रमित हो रहे हैं। कृपया इन आदेशों को स्पष्ट वह सरल भाषा में पारित करें।