निगम-मंडलों में अंजान मगर जमीनी कार्यकर्ताओ

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस ने लंबे इंतजार के बाद हाईकमान की स्वीकृति के बाद निगम-मंडलों में नियुक्ति के लिए दूसरी और फिर तीसरी सूची जारी कर दी है। पहली बार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर जमीन से जुड़े, समर्पित और अब तक उपेक्षित रहे कार्यकर्ताओं को निगम मंडलों में पदाधिकारी और सदस्य मनोनित कर उन्हें इज्जत बख्शी है, लेकिन कुछ छुटभैय्ये, चमचागीर, चाटुकार व पद-लोलुप नेताओं को पद नहीं मिलने का अफसोस है और वे नियुक्तियों पर सवाल उठा रहे हैं। पीसीसी ने शुक्रवार की शाम निगम मंडलों की एक और सूची जारी की। बीते 24 घंटों में कांग्रेस नेताओं को मिलने वाले पदों की ये दूसरी लिस्ट है। इसमें बिलासपुर के प्रमुख कांग्रेस नेता अटल श्रीवास्तव को पर्यटन मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है। इनके साथ ही इस लिस्ट में 21 कांग्रेस नेताओं को सदस्य और पदाधिकारी बनने का मौका मिला है। इससे पहले गुरुवार की रात जारी की गई लिस्ट में कांग्रेस के 91 नेताओं के नाम थे। पर्यटन मंडल के अलावा राज्य शासन ने माटीकला बोर्ड, क्रेडा तथा मछुआ कल्याण बोर्ड में भी कांगे्रेसजनों की अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्य के रूप में ताजपोशी कर दी है। निगम व मंडलों में लंबे समय से नियुक्ति लगातार टलती जा रही थी। गुस्र्वार को राज्य शासन ने पहली सूची जारी की। इसमें जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग व राजनादगांव के अध्यक्ष पदों के अलावा राज्य महिला आयोग के सदस्यों, युवा आयोग व योग आयोग के अध्यक्ष व सदस्यों की नियुक्ति आदेश जारी किया गया था।गुरुवार को जारी आदेश के बाद ही कयास लगाए जा रहे थे कि दूसरी सूची जल्द आएगी। राज्य शासन ने दूसरी सूची जारी कर दी है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि पर्यटन मंडल के अध्यक्ष के पद पर मुख्यमंत्री के करीबी व पीसीसी के उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव की ताजपोशी की गई है।नए जिले गौरेला पेंड्रा मरवाही पर सरकार की मेहरबानी दिख रही है, वहीं कई जिलों में एक भी नेता को पद नहीं दिया गया है। प्रदेश कांग्रेस महासचिव उत्तम वासुदेव को युवा आयोग और मरवाही उपचुनाव में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल अर्चना पोर्ते को अनुसूचित जनजाति आयोग का सदस्य बनाया गया है। बिलासपुर के कांग्रेसियों को भी निराशा ही हाथ लगी है। जिले के सिर्फ दो नेताओं को शामिल किया गया है। प्रमोद नायक को जिला सहकारी बैंक का अध्यक्ष और रविंद्र सिंह को योग आयोग का सदस्य बनाया गया है। हालांकि शुक्रवार को जारी सूची में अटल श्रीवास्तव को पर्यटन मंडल का अध्यक्ष घोषित किया गया ह