रायपुर, 29 अप्रैल 2025: छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत 30 अप्रैल और 1 मई को राज्य के विभिन्न जिलों का दौरा करेंगे। इस दो दिवसीय प्रवास के दौरान वे धार्मिक, सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
प्रवास कार्यक्रम का विवरण:
30 अप्रैल 2025:
प्रातः 10:00 बजे: रायपुर स्थित सी-5 शांति नगर आवास से सारागांव (जिला जांजगीर-चांपा) के लिए प्रस्थान।
दोपहर 1:00 बजे: सारागांव में श्री नर्मदेश्वर मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
दोपहर 3:45 बजे: सारागांव से चांपा के लिए प्रस्थान।
सायं 4:00 बजे: चांपा में श्री मणीन्द्र घर दिवान जी के पारिवारिक वैवाहिक कार्यक्रम में भाग लेंगे (स्थान: वान मार्डन विलेज, परशुराम चौक)।
सायं 4:45 बजे: चांपा से रायगढ़ के लिए प्रस्थान।
सायं 6:15 बजे: रायगढ़ में श्री नरेश शर्मा जी के पारिवारिक वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे (स्थान: स्वान होटल अंश इंटरनेशनल)।
रात्रि 10:00 बजे: रायगढ़ से कोरबा के लिए प्रस्थान।
रात्रि विश्राम: कोरबा में।
1 मई 2025:
प्रातः 10:00 बजे: कोरबा से मनेंद्रगढ़ (जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर) के लिए प्रस्थान।
दोपहर 1:00 बजे: मनेंद्रगढ़ में श्री कृष्ण मुरारी तिवारी जी के पारिवारिक शोक पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
दोपहर 3:30 बजे: मनेंद्रगढ़ से रतनपुर (जिला बिलासपुर) के लिए प्रस्थान।
सायं 7:00 बजे: रतनपुर में डॉ. सी.डी. वैष्णव जी के पारिवारिक वैवाहिक कार्यक्रम में भाग लेंगे (स्थान: सिद्धी विनायक मंदिर, रतनपुर)।
रात्रि 10:15 बजे: रतनपुर से रायपुर के लिए प्रस्थान।
रात्रि विश्राम: रायपुर स्थित सी-5 शांति नगर आवास में।












