Wednesday, August 19, 2026

नेत्र जांच शिविर लगवाना युवक को पड़ा महंगा, स्वास्थ्य विभाग ने दी चेतावनी, अब संस्था के लोगों भी झाड़ा पल्ला, शिकायत हुई दर्ज

कोरबा- कटघोरा थाना क्षेत्र के ढेलवाडीह ग्राम के निवासी विकास खूंटे पिता मनहरण खुंटे को बिना स्वास्थ्य अधिकारी के मंजूरी के नेत्र जांच शिविर लगाना भारी पड़ गया है। 26 जून को एम जी एम नेत्र संस्थान रायपुर में कार्यरत् मनहरण ने अपने संस्थान के ही सहयोग से नेत्र परीक्षण शिविर लगवाया था। लेकिन विभागीय सहमति नहीं लेने के कारण उसे स्वास्थ्य विभाग की फटकार लगी। स्वास्थ्य अधिकारी ने जब युवक से फोन पर बात कर जवाब मांग तब उसने अपने संस्था के अधिकारियों से इजाजत लेने की बात कहीं। विकास खूंटे ने संस्था के धनेश्वरी टंडन एवं टेकराम देवांगन पर आयोजन कर ठीकरा फोड़ दिया। इसी बात से नाराज धनेश्वरी टंडन एवं टेकराम देवांगन ने मनहरण को फोन पर जान से मारने की धमकी दी ऐसा विकास खूंटे ने आरोप लगाया है। ।विकास खूंटे उनके विरूद्ध कार्यवाही की मांग करने लगा। उसने कटघोरा थाना में दोनों के विरूद्ध शिकायत भी दर्ज करवा दी है।