Saturday, March 14, 2026

परिजन बोले- 30 मिनट नहीं, 2 घंटे बंद रही ऑक्सीजन सप्लाई; आंखों के सामने तड़पकर दम तोड़ते रहे मरीज

knn24news/ नासिक के जाकिर हुसैन अस्पताल में बुधवार दोपहर ऑक्सीजन सप्लाई रुकने से 22 मरीजों की जान चली गई। कई अभी भी नाजुक है। अस्पताल प्रशासन कह रहा है कि ऑक्सीजन टैंकर में लीक की गड़बड़ी सुधारने के लिए 30 मिनट सप्लाई रोकी गई थी, पर परिजनों का कहना है कि सप्लाई 30 मिनट नहीं, बल्कि 2 घंटे तक बंद थी। एक परिजन ने कहा कि मेरी बहू ने आंखों के सामने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया, लेकिन अस्पताल वालों ने कुछ नहीं किया। पढ़िए लापरवाही के इस लीकेज की आंखों देखी…

दोपहर 12:30 बजे ऑक्सीजन बंद हो गई, भाई ने दम तोड़ दिया

हादसे में जान गंवाने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि हमने हमारे परिवार का सदस्य खो दिया। कौन जवाबदेही लेगा इसकी? दोपहर 12:30 बजे के करीब अचानक ऑक्सीजन आना बंद हो गई और मेरा भाई तड़प-तड़पकर मर गया। उसे 10 दिन पहले भर्ती किया गया था। 2 घंटे तक ऑक्सीजन बंद रही। ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं था। अगर सिलेंडर होता तो भी मेरे भाई की जान बच सकती थी।

कुछ परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि अस्पताल के पास कल रात से ही ऑक्सीजन की कमी थी। जब आज ऑक्सीजन सप्लाई बंद हो गई, तब भी हमने ही ड्यूटी पर मौजूद मेडिकल स्टाफ बताया। उन्होंने हमें ही नीचे चेक करने के लिए भेज दिया। नीचे आए तो डॉक्टरों ने हमें दोबारा ऊपर भेज दिया। पूरे अस्पताल में हम भटकते रहे