Thursday, March 5, 2026

पाली पुलिस ने 60 लीटर कच्ची शराब जप्त की, लॉक डाउन में लगातार कार्यवाही से कच्ची शराब बेचने वाले में मचा हड़कंप

knn24news/ कोरबा पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा के द्वारा जिला कोरबा क्षेत्र में अवैध शराब कार्यवाही करने के निर्देश पर एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर, एसडीओपी श्री रामगोपाल करियारे के मार्गदर्शन पर पाली थाना प्रभारी लीलाधर राठौर के द्वारा अवैध कच्ची शराब बिक्री करने वाले पर कार्यवाही करने हेतु बीट स्तर पर पुलिस टीम गठित कर पाली थाना क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब की धरपकड़ की गई। जिसमें 34ए तथा 34 ,2 के तहत आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। लगातार तीन-चार दिनों में पाली पुलिस के द्वारा बीट स्तर पर अलग अलग टीम बनाकर कच्ची शराब की धरपकड़ की कार्यवाही की गई अवैध कच्चीशराब बिक्री करने वालो में लगातार कार्यवाही पर दहशत में है। जिसमें 14 लोगों के ऊपर पाली थाना क्षेत्र तीन-चार दिनों में 60 लीटर कच्ची शराब जब्ती की गई है