Thursday, April 2, 2026

पिता और चाचा ने मिलकर की बेटे की हत्या

मुंगेली। जिले में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. बुधवार को हुई एक युवक की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने महज 24 घंटे में सुलझा लिया, जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ. युवक की हत्या के पीछे उसके अपने परिजन ही निकले. बेटे की मौत पर रोने वाला पिता ही उसका कातिल निकला और उसका साथ उसके सगे चाचा ने दिया. मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा दिया है.जानकारी के अनुसार, पथरिया थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम कंचनपुर निवासी शिवचरण श्रीवास ने बुधवार रात करीब 11 बजे गांव के कोटवार के घर पहुंचकर सूचना दी कि उसका बेटा भोला श्रीवास घर के आंगन में खून से लथपथ पड़ा है. कोटवार जब शिवचरण के घर पहुंचा, तो उसने देखा कि भोला श्रीवास के सिर, पीठ, पैर, हाथ और भुजाओं में लाठी जैसी किसी वस्तु से हमला किया गया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी.