Sunday, August 2, 2026

पुलिस ने कॉलोनी में मारी रेड, 30 से ज्यादा संदिग्ध युवक-युवतियां पकड़ाए

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट (SEX Racket) का भंडाफोड़ किया है. बताया जा रहा है कि पुलिस को लगातार देह व्यापार की लगातार शिकायत मिल रही थी. जिसके बाद दुर्ग पुलिस ने एक्शन लेते हुए तड़के सुबह 15 थाना प्रभारियों की टीम बनाकर ताल पुरी पारिजात कॉलोनी में छापेमारी की. पुलिस की टीम ने इस छापेमारी में कई संदिग्धों को पकड़ा है. जिनसे पूछताछ की जा रही है.मिली जानकारी के अनुसार, दुर्ग एसपी शलभ कुमार सिन्हा को सूचना मिली थी कि भिलाई नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पारिजात कॉलोनी में कुछ लोग फ्लैट्स लेकर वहां संदिग्ध हालत में रह रहे हैं. एसपी ने एएसपी संजय ध्रुव के नेतृत्व में 15 थाना प्रभारियों को बुलाकर एक टीम तैयार किया गया. किसी को भी यह नहीं बताया गया कि उन्हें कहां छापेमारी करना है. इसके बाद पुलिस की टीम रविवार सुबह 4 बजे पारिजात कॉलोनी में दबिश दी.