कोरबा। इंदौर फोटोग्राफी ग्रुप द्वारा गोवा में फोटोग्राफी वर्कशॉप आयोजित किया गया था। जिसमें पूरे देश से लगभग 60 फोटोग्राफर आए थे। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से संदीप शर्मा एवं अमन जायसवाल ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दी। 3 दिन के फोटोग्राफी वर्कशॉप में पहले दिन मोहित जयपुरी ने फोटोशॉप मैं फोटो को एडिट करके कैसे सुंदर बनाया जाए, इसके बारे में बारीकी से बताया। दूसरे दिन राजा अवस्थी ने बताया की किसी भी कार्यक्रम के बेहतर तरीके से कैसे वीडियो को सिनेमैटिक सूट करना है उसकी बारीकियों को सिनेमैटिक सूट करके सिखाया । तीसरे दिन देश के प्रमुख फोटोग्राफी प्रशिक्षक दीपक वाघेला ने कपल मॉडल के फोटोग्राफी करके शादी में और प्री वेडिंग शूट में फोटोग्राफी करने का एंगल बताया। फोटोग्राफी के दौरान बेहतर तरीके से लाइट लगाने के तरीके समझाएं। लाइट को फोटोग्राफी में कैसे इस्तेमाल करके फोटो को कैसे बेहतरीन बनाना है। इसके बारे में विस्तारपूर्वक समझाया एवं फोटोग्राफी के हर प्रकार के गुर सिखाए।









