Saturday, September 26, 2026

प्रतिबंधित प्लास्टिक पर निगम अमले की कार्रवाई

प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर निगम अमले की कार्रवाई जारी है। शहर की कई दुकानों से सामान जब्त कर 15 हजार रुपए जुर्माना ठोंका गया है। संबंधितों को कड़ी हिदायत दी कि वे प्रतिबंधित प्लास्टिक से बने कैरीबैग, डिस्पोजल व अन्य सामान का उपयोग न करें।

सोमवार को निगम अमले ने दर्री रोड रामसागरपारा, पावर हाउस रोड मुख्य मार्ग की कई दुकानों का निरीक्षण किया। दुकानों पर प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरीबैग डिस्पोजल मिलने पर कार्रवाई करते हुए इन प्रतिबंधित सामान को जब्त कर लिया। 15 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया गया।