Monday, March 16, 2026

प्रदेश की जेलों से बीते कोरोना काल में पेरोल पर निकले 36 क़ैदियों का अब तक पता नहीं, 8 की बाहर मौत

knn24news/ रायपुर कोरोना काल के पहले चरण में प्रदेश की केंद्रीय जेलो से पेरोल पर छोड़े गए 36 क़ैदियों का कोई पता नहीं है। याने यह 36 क़ैदी फ़रार हो चुके हैं। जेल में भीड़ को कम करने का फ़ैसला पिछले साल इसलिए किया गया ताकि कोरोना को लेकर हालात नियंत्रित रहें, इसके लिए कई क़ैदियों को पेरोल पिछले वर्ष मिली, लेकिन पेरोल अवधि समाप्त होने के साल भर बाद जबकि कोरोना की दूसरी वेव क़हर बरपा रही है और सर्वोच्च अदालत ने जेल के भीतर भीड़ कम करने की व्यवस्था किए जाने की बात कही है, इन 36 बंदियों का कोई पता नहीं लग पाया है।

हालाँकि पेरोल पर निकलने वालों के आँकड़े दिलचस्प हैं जबकि यह पता चलता है कि सात बंदी पेरोल अवधि पर निकले और पेरोल अवधि समाप्ति के पहले ही नए अपराध के आरोपी बन पुलिस के हत्थे चढ़े और पुलिस ने उन्हें जेल दाखिल करा दिया। पेरोल पर निकले 8 अन्य बंदी इसलिए नहीं लौटेंगे क्योंकि जेल के बाहर ही उनकी मौत हो गई है।