
रायपुर: प्रदेश में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिसको देखते हुए राज्य सरकार जिलों में लॉकडाउन को बढ़ाने का मन बना रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि मई के पहले सप्ताह तक प्रदेश में लॉकडाउन जारी रहेगा। इसकी जिम्मेदारी जिला कलेक्टरों को सौंपी गई है।
विशेषज्ञों का मानना है कि प्रदेश के सभी जिलों में लॉकडाउन को अभी और आगे बढ़ाने की जरूरत है। जिलों में लॉकडाउन को लंबे अवधि के लिए सीधे लागू नहीं किया जा सकता है। लॉकडाउन पार्ट-पार्ट में ही लागू करना उचित रहेगा। और राज्य सरकार ऐसा ही कर भी रही है।
बदलते स्ट्रेन के इस दौर में अहम होगा कि लॉकडाउन को बढ़ाया जाये। ताकि जितना अधिक से अधिक संक्रमण पर काबू पाया जा सके। वर्तमान दौर में संक्रमण रोकने का अन्य कोई और उपाय शेष नहीं है। जिसके चलते सभी लॉकडाउन बढ़ाने पर ही जोर दे रहे हैं। सूत्रों की मानें तो दुर्ग में मई पहले सप्ताह तक एक साथ लॉकडाउन बढ़ाया जा सकता है। इसकी अटकलें भी तेज होनी शुरू हो गई है।
खबर है कि राज्य सरकार जिलों में लॉकडाउन लगाने व बढ़ाने के लिए कलेक्टरों को अंतिम निर्णय लेने फैसला दे दिया है। कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में संक्रमण की स्थिति का समीक्षा करना है। और उन्हें जिलों में अगर लॉकडाउन ही अंतिम विकल्प लगे तो लॉकडाउन लगाने का अधिकार है। कलेक्टरों को जिलों में लॉकडाउन की अवधि भी निर्धारित करने का अधिकार सौंपा गया है।
आपको बता दें कि प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 16750 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि की गई है और 15051 मरीज इस महामारी से जंग जीती है। वहीं 197 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक 6674 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है। आज 16750 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6 लाख 5 हजार 568 संक्रमित हो गई है। छत्तीसगढ़ में अब तक 4 लाख 77 हजार 339 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 1,21,555 हो गई है। वहीं दूसरी ओर मौतों के आंकड़ा में भी तेजी से इजाफा हो रहा है।
