रायगढ़ जिले के खरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम फरकानारा में प्रेमी जोड़े की लाश जंगल में मिली है। दोनों ने कीटनाशक खाकर अपनी जान दे दी। युवक-युवती बीएससी फाइनल ईयर के स्टूडेंट थे। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। मामला खरसिया थाना अंतर्गत जोबी चौकी क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम फरकानारा के डोमनारा का रहने वाला चंद्रशेखर राठिया (22 साल) का कुछ सालों से फरकानारा की रहने वाली जमुना राठिया (22 वर्ष) के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे।









