Thursday, March 19, 2026

फर्जी मेट्रिमोनियल साइट के शातिर ठग:सुंदर लड़कियों की तस्वीर दिखाकर फंसाते, फिर पर्सनल प्रॉब्लम बता ऐंठते थे रुपए; 3 लड़कियों सहित 5 गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ की बिलासपुर पुलिस ने मेट्रिमोनियल साइट के आड़ में ठगी करने वाले गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें संचालक सहित 3 लड़कियां भी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 55 हजार रुपए नगद समेत, फर्जी सिम कार्ड, 13 मोबाइल, एक लैपटॉप, 10 रजिस्टर समेत कई एटीएम कार्ड जब्त किया है। इसको लेकर 72 साल के बुजुर्ग ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। आरोपियों ने लिव इन में रहने का झांसा देकर उनसे 1.2 लाख रुपए ठगे थे।

पुलिस ने बताया कि रिवाज मैरिज ब्यूरो के संचालक पथरिया जिला मुगेली निवासी मनीष उर्फ मालिकराम, सीपत निवासी अजय कुमार साहू, सिरगिट्‌टी निवासी संगीता यादव, सरकंडा निवासी रोशनी मानिकपुरी और तारबहार निवासी पूजा कोरी को गिरफ्तार किया है। गिरोह के सदस्य सुंदर महिलाओं की तस्वीर दिखाकर लोगों को शादी का ऑफर दिया करते थे। ऑफर में जो फंस जाता, उसे निजी समस्या या फिर किसी एक्सीडेंट की बात कहकर रुपए ऐंठा करते थे।