बिलासपुर। शहर के रामा मैग्नेटो मॉल के पास आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक तेज रफ्तार कार ने दो महिलाओं को जबरदस्त टक्कर मारी। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के मुताबिक मृतक महिला का नाम अंजू टंडन है, जो मुंगेली निवासी थी और बिलासपुर के रामा मैग्नेटो मॉल में काम करती थी। आज सुबह जैसे ही वह काम पर निकली, व्यापार विहार की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे रौंद दिया। महिलाओं को टक्कर मारने के बाद कार सड़क किनारे खड़ी कंटेनर से टकराई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए।







