कोरबा: कहते हैं पैसों के बल पर आप किसी भी तरह का कार्य करवा सकते हैं लेकिन कोरबा के शिक्षा विभाग में यह बात सच साबित होती है यह मामला है ग्राम बाकी मोगरा का । जहां शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाकी मोगरा में पदस्थ शिक्षक चंद्रिका प्रसाद पांडे की मनमानी कम होने का नाम नहीं ले रही। शिक्षक द्वारा समय पर स्कूल नहीं आती और ना ही बच्चों के अध्ययन अध्यापन कार्य से उनको कोई सरोकार है। इन सब के बावजूद उनका संलग्नीकरण अन्य स्कूल में करा दिया गया था । इसके बावजूद शिक्षक द्वारा सांठगांठ कर वापस अपनी पदस्थापना बांकी के स्कूल करा लिया गया। शिक्षकों द्वारा कई बार इस मामले की शिकायत की गई, लेकिन विभाग ध्यान नहीं दे रहा है।









