
सरगुजा, 12 फरवरी 2025। फेयरवेल पार्टी का माहौल जश्न का होता है, लेकिन सरगुजा में छात्रों की खतरनाक स्टंटबाजी ने इसे विवादों में ला दिया। निजी स्कूल मोंटफोर्ट और OPS के फेयरवेल पार्टी के दौरान कुछ छात्रों ने वाहनों पर स्टंट किए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद गांधीनगर पुलिस ने 8 छात्रों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।
कैसे हुआ मामला उजागर?
फेयरवेल पार्टी के बाद छात्रों ने बाइक और कारों पर खतरनाक तरीके से स्टंट किए। कई छात्र बाइक पर खड़े होकर स्टंट करते दिखे, तो कुछ कार की खिड़कियों से बाहर निकलकर हाईवे पर रफ्तार का खेल खेलते नजर आए। इस दौरान अन्य वाहन चालक और राहगीर डर के साये में रहे।









